Home राज्य HP News : किसान आंदोलन का हिमाचल पर पड़ रहा विपरीत असर, एचआरटीसी के रूट प्रभावित

HP News : किसान आंदोलन का हिमाचल पर पड़ रहा विपरीत असर, एचआरटीसी के रूट प्रभावित

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता न्यूज
शिमला। हरियाणा की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन का उत्तर भारत में बहुत असर पड़ रहा है। आज किसान आंदोलन का दूसरा दिन है ऐसे में अगर ये आंदोलन लम्बा चलता है तो हिमाचल पर इसका विपरीत असर पड़ेगा। किसान आंदोलन की वज़ह से हरियाणा के अंबाला में नैशनल हाई वे बंद पड़ा है। चंडीगढ़ से हिमाचल को जोड़ने वाले इस हाई वे पर बस और ट्रांसपोर्ट सेवा पर असर पड़ रहा है।

हिमाचल पथ परिवहन की बसें न तो दिल्ली जा रही हैं न ही चंडीगढ़ लेकिन अब रूट को बदला गया है। ऐसे में दिल्ली जाने वाले लोग परेशान हैं। इसके अतिरिक्त हिमाचल में टूरिज्म, दवा उद्योग और रोजमर्रा के समान की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। दिल्ली और अन्य राज्यों से आवाजाही बंद है। फिलहाल इसका आंशिक असर पड़ रहा है लेकिन अगर आंदोलन लम्बा चला तो ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश के सोलन के बद्दी में एशिया का सबसे बड़ा दवा उद्योग है।

बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ फार्मा मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि अभी किसान आंदोलन शुरू हुआ है, अभी दवा उद्योग पर इतना असर नहीं पड़ा है। क्यूँ कि हमारे पास कच्चे माल और अन्य जरूरी चीजों का स्टॉक रहता है। लेकिन अगर आंदोलन लम्बा चलता है तो जरुर असर पड़ेगा।उन्होंने कहा कि 20 फरवरी के बाद समस्या बढ़ेगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि ये किसान आंदोलन का मसला जल्द ही सुलझ जाएगा।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.