राजकीय महाविद्यालय और अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन मैं जीव जंतु कल्याण दिवस का आयोजन
दैनिक जन वार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर)। भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड और पशुपालन विभाग सिरमौर के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय और अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में जीव जंतु कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पशु कल्याण मुद्दों पर जागरूकता लाना था।
इस उपलक्ष में उक्त दोनों शैक्षणिक संस्थानों में स्लोगन और चित्रकारी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय नाहन में जीव जंतु कल्याण क्लब का गठन भी किया गया।
इस अवसर पर पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सा अधिकारी दो रितिका गुप्ता और पशु औषधि संयोजक यशपाल सहित महाविद्यालय और अरिहंत स्कूल के अध्यापक भी मौजूद रहे।
