दैनिक जनवार्ता न्यूज
शिमला। हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने चार राज्यों से अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।
जबकि इससे पहले हिमाचल प्रदेश से सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा गांधी को राज्यसभा भेजने पर विचार किया गया था। इसके चलते सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी और कहा कि ये उन पर निर्भर है, लेकिन अब साफ हो गया है कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट प्रत्याशी नहीं होंगी बल्कि अभिषेक मनु सिंघवी को वहां से प्रत्याशी बनाया गया है। सोनिया गांधी ने अब राजस्थान से नामांकन भरा है।
HP News : राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया प्रत्याशी
12
