Home क्लासिफाइड किसान आंदोलन : आज फिर दिल्ली की ओर बढ़ेंगे किसान, पुलिस से टकराव के बावजूद भी फैसले पर अडिग

किसान आंदोलन : आज फिर दिल्ली की ओर बढ़ेंगे किसान, पुलिस से टकराव के बावजूद भी फैसले पर अडिग

by Dainik Janvarta
0 comment

किसान आंदोलन : हरियाणा पंजाब की सीमाओं पर पुलिस से टकराव के बाद आज फिर दिल्ली की तरफ बढ़ेंगे आंदोलनकारी किसान

दैनिक जनवार्ता न्यूज़
चंडीगढ़/अंबाला। एमएसपी गारंटी कानून और कर्ज माफी समेत 12 मांगों को लेकर आंदोलनकारी पंजाब के किसानों ने सरकार से वार्ता विफल होने के बाद मंगलवार सुबह दिल्ली के लिए कूच किया था। पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर निकले किसानों को फिलहाल हरियाणा के बॉर्डर पर रोक दिया गया है।

बहरहाल, हरियाणा पंजाब की कई सीमाओं पर पुलिस से टकराव के बावजूद भी किसान संगठन दिल्ली कूच के निर्णय पर अटल हैं। मंगलवार को दिन भर पुलिस से टकराव, झड़प, हिंसा और गतिरोध के बीच किसान दिल्ली की ओर बढ़ने का प्रयास करते रहे। बीती रात हरियाणा पंजाब की सीमा शंभू बॉर्डर पर हलचल होती रही और किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का प्रयोग किया। आज फिर किसान दिल्ली की ओर बढ़ने की तैयारी में हैं। लिहाजा आज हालात कल से ज्यादा गंभीर होने की संभावना है।

बीते कल पटियाला के शंभू और जींद के दाता सिंह वाला बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी और सुरक्षा बलों के बीच कई बार टकराव हुआ था। पथराव और बैरिकेड तोड़ने की कोशिश कर रहे किसानों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। बताया जा रहा है कि जींद में किसानों पर लाठी चार्ज भी करना पड़ा। उक्त दोनों सीमाओं पर हुए टकराव में 100 किसानों सहित नारायणगढ़ (अंबाला) के डीएसपी और 19 पुलिस जवान घायल होने की खबर है।

सूत्रों के मुताबिक पंजाब से लगती हरियाणा की 14 सीमाओं पर लगभग 20000 किसान जमा हैं। किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए हरियाणा में अर्ध सैनिक बलों की 64 और पुलिस की 50 कंपनियां तैनात की गई हैं। इस बीच किसानों ने गत ऐलान किया कि वे बुधवार को दिल्ली के लिए कूच करेंगे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.