Home क्लासिफाइड चंडीगढ़ : संयुक्त किसान मोर्चा कल करेगा दिल्ली कूच, किसानों का काफिला रोकने के लिए सीमाएं सील धारा 144 लागू

चंडीगढ़ : संयुक्त किसान मोर्चा कल करेगा दिल्ली कूच, किसानों का काफिला रोकने के लिए सीमाएं सील धारा 144 लागू

by Dainik Janvarta
0 comment

संयुक्त किसान संगठनों का कल होगा दिल्ली कूच। पंजाब हरियाणा और दिल्ली की सीमाएं सील, धारा 144 लागू

दैनिक जनवार्ता न्यूज़
नई दिल्ली/चंडीगढ़। संयुक्त किसान संगठन कल यानी 13 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे। किसान संगठनों के इस आंदोलन को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरियाणा और पंजाब के किसानों ने दिल्ली कूच की पूरी तैयारी कर ली है। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक किसानों ने दिल्ली मार्च के लिए विशेष तरह के ट्रैक्टर तैयार किए हैं। इन ट्रैक्टरों में हाइड्रोलिक लगे हैं जो बैरिकेड और बोल्डर हटाने में सक्षम हैं। बताया जा रहा है कि हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग क्षेत्र से एक साथ 25000 से अधिक किसान 5000 ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली के लिए कूच करेंगे।

लिहाजा किसानों के दिल्ली कोच को देखते हुए दिल्ली की सभी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है इसके अलावा धारा 144 भी लगाई गई है। सिंधु और टिकरी सीमा सील कर दी गई है।कंटीली तारों के अलावा बैरिकेड, सीमेंट के बड़े-बड़े ब्लॉक इत्यादि लगाकर बॉर्डर को सील किया गया है।

उधर हरियाणा सरकार ने किसानों को रोकने के लिए बीएसएफ के टुकड़ियों की भी तैनाती की है। साथ ही 15 जिलों में धारा 144 लगा दी गई है। इन जिलों में रोहतक सोनीपत झज्जर जींद कुरुक्षेत्र कैथल अंबाला सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी और पंचकूला शामिल है।

खबर यह भी है कि रविवार शाम तक पंजाब से बड़ी संख्या में किस हरियाणा की सीमा पर जमा हो गए हैं। भारतीय किसान यूनियन के नेता जोगिंदर सिंह उगराहा ने 16 फरवरी को भारत बैंड का ऐलान किया है। हरियाणा पुलिस और प्रशासन ने शंभू सीमा के बाद अंबाला चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित झरमड़ी सीमा को भी बंद कर दिया है। हरियाणा के अलावा चंडीगढ़ में भी धारा 144 लगाई गई है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.