Home राज्यहिमाचल प्रदेशसिरमौर सिरमौर : जिला सिरमौर के प्रदीप सूर्या को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सिरमौर : जिला सिरमौर के प्रदीप सूर्या को मिली बड़ी जिम्मेदारी

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर के प्रदीप सूर्या को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा राज्य के प्रभारी प्रदीप सूर्या को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें पच्छाद विधानसभा क्षेत्र का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

बता दें कि प्रदीप सूर्या जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाने वाले प्रदीप सूर्या जमीनी स्तर से जुड़े युवा नेता हैं और जिले के लोगों और युवाओं में अच्छी खासी पैठ रखते हैं।

वर्तमान में वह हिमुडा और हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक हैं। प्रदीप सूर्या लंबे समय से संगठन में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहे हैं। संगठन में कार्य करने की कुशलता और अनुभव को देखते हुए पार्टी ने इन्हें लोकसभा चुनाव के लिए पच्छाद का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति के लिए ब्लॉक अध्यक्ष रणधीर पंवर, विक्रम जेलदार, ज्योति साहनी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जाल्टा, पच्छाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष भगनाल, प्रधान मस्तराम भारती, रमेश सरैक, अमन ठाकुर, रामकृष्ण ठाकुर, विकास कंवर, राहुल कंवर, दिनेश तोमर, मनीष ठाकुर, प्रेम सागर, ओमप्रकाश दसटा, विकास शर्मा, भीम सिंह आदि पच्छाद के पार्टी कार्यकर्ताओं और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सिरमौर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष आनंद परमार का आभार जताया है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.