Home राज्यहिमाचल प्रदेशऊना HP News : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी का निधन, क्षेत्र में शोक लहर

HP News : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी का निधन, क्षेत्र में शोक लहर

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता न्यूज
ऊना। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री का निधन हो गया है। उप मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने फेसबुक पेज पर शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे इसकी जानकारी साझा की। उप मुख्यमंत्री ने लिखा कि हमारी प्रिय सिमी अग्निहोत्री हमारा और आस्था (बेटी) का साथ छोड़कर चली गई। इसके बाद समूचे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को गोंदपुर जयचंद में अपने निवास पर शाम को सिम्मी अग्निहोत्री की अचानक ही तबीयत खराब हुई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था लेकिन कुराली (पंजाब) के समीप उनका निधन हो गया।
बता दें कि 12 फरवरी को उन्होंने बाथू में माता का जागरण रखा था, जिसकी तैयारी वह कर रही थीं। मुकेश अग्निहोत्री और सिम्मी अग्निहोत्री की शादी 8 अप्रैल 1992 को हुई थी। सिम्मी अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट में प्रोफेसर थीं।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.