Advertisement

सिरमौर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैन वाला देश के शीर्ष 100 में शामिल, मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैन वाला ने देश के शीर्ष 100 विद्यालयों में अपना स्थान बनाया है। इको विज्ञान फाउंडेशन के अंतर्गत विद्यालय को विप्रो अर्थियन सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2023 के लिए चुना गया है।

विद्यालय की इस उपलब्धि से जिला सिरमौर का ही नहीं बल्कि प्रदेश का भी नाम चमका है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अयूब खान ने बताया कि विद्यालय की इस उपलब्धि के लिए सभी अध्यापकों और बच्चों का महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने बताया कि उनके अलावा मार्गदर्शिका के रूप में प्रशिक्षित स्नातक विज्ञान अंजना शर्मा ने भी इस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विदित रहे कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण और जल संरक्षण पर एक परियोजना रिपोर्ट तैयार की थी, जिसे पांच छात्रों पियूष, रेहान, कुणाल, पारस और संजीव ने प्रस्तुत किया था। इसी परियोजना के आधार पर विद्यालय का नाम देश के टॉप 100 में शामिल हुआ है।

उन्होंने विद्यालय के सभी अध्यापकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी है।