Home शिक्षा HP News : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के इन कर्मचारियों को दी खुशखबरी

HP News : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के इन कर्मचारियों को दी खुशखबरी

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता न्यूज
शिमला। प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में कार्यरत महिला कुक कम हेल्पर के लिए स्वास्थ्य लाभ की दिशा में एक कारगर कदम उठाया है। इसके तहत शिक्षा विभाग में कार्यरत मिड डे मील योजना में लगी 17,889 महिला कुक कम हेल्पर को मातृत्व लाभ अधिनियम 1962 के तहत 180 दिन का मातृत्व अवकाश दिए जाने का निर्णय लिया गया है। शिक्षा विभाग में पहले ऐसा कोई प्रावधान नहीं था।
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा विभाग में कार्यरत महिला कुक के लिए शिशु एवम् मातृ कल्याण को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने ये निर्णय लिया है। लंबे समय से उनकी ये मूलभूत मांग चली आ रही थी।

उन्होंने बताया कि इस बारे में शिक्षा विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार सत्ता संभालने के पहले दिन से ही कर्मचारियों और श्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। मंत्रिमण्डल की पहली बैठक में पुरानी पेंशन बहाल करना सरकार का ऐतिहासिक फैसला था। इससे एक लाख 36 हजार कर्मचारियों को लाभ मिला है। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने कमजोर वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्राथमिकता प्रदान की है। सरकार ने इन वर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं का शुभारंभ किया है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.