Home राज्यहिमाचल प्रदेशसिरमौर सिरमौर : नाहन विकासखंड की पंचायत नावनी जमटा में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में पहुंचे राजस्व, बागवानी और जनजातीय मंत्री

सिरमौर : नाहन विकासखंड की पंचायत नावनी जमटा में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में पहुंचे राजस्व, बागवानी और जनजातीय मंत्री

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता न्यूज

नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र की नावनी जमटा ग्राम पंचायत में आज सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए लोगों ने मंत्री के समक्ष कुल 113 आवेदन प्रस्तुत किए जिनमें 80 मांगे और 33 समस्याएं थी।

45 मांगों और समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया, जबकि शेष को संबंधित विभागों को समयबद्ध निवारण के लिए अग्रेषित किया गया। जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम प्रदेश के लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान घर द्वार के समीप करने का एक बेहतर माध्यम है, जहां आम लोगों का सरकार से सीधा संवाद स्थापित होता है।

कार्यक्रम के माध्यम से सरकार को आम जनमानस को सरकारी योजनाओं के लाभ की स्टीक फीडबैक भी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि सुदूर गांव के लोगों को जब अपने छोटे-छोटे कार्यों को करवाने के लिये जिला या उपमण्डल मुख्यालयों में जाना पड़ता है, तो उनका समय और धन बर्बाद होता है। कई बार उनका काम न होने से लोगों में एक निराशा का भी माहौल उत्पन्न होता है।

इन सभी पहलूओं को ध्यान में रखते हुए आम लोगों को न्याय प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 68 विधानसभाओं में प्रथम चरण में यह कार्यक्रम जल्द सम्पन्न होगा और भविष्य में भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य और स्वयं मुख्यमंत्री इन कार्यक्रमों में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.