Home राज्यहिमाचल प्रदेशशिमला HP News : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह अयोध्या के लिए रवाना, 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होंगे शामिल

HP News : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह अयोध्या के लिए रवाना, 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होंगे शामिल

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह अयोध्या के लिए रवाना, श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा में करेंगे शिरकत

दैनिक जनवार्ता न्यूज
शिमला। दो दिन बाद 22 जनवरी को श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए प्रदेश लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य अयोध्या रवाना हो गए हैं। शनिवार दोपहर बाद विक्रमादित्य सिंह शिमला से दिल्ली गए। दिल्ली से रविवार को अयोध्या के लिए रवाना होंगे। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के युवा मंत्री विक्रमादित्य को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या की ओर से प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण दिया गया है।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से ये जानकारी साझा भी की थी। इस संदर्भ में विक्रमादित्य कई बार कह चुके हैं कि उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह ने हमेशा देव समाज और सनातन धर्म को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस परंपरा को आगे बढ़ाने का मैं हरसंभव प्रयास कर रहा हूं। लिहाजा सारी अटकलों को दरकिनार करते हुए वो रविवार को अयोध्या पहुंच रहे हैं।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.