Home राज्य सिरमौर : राजगढ़ क्षेत्र में एक रिहायशी मकान में आगजनी से लाखों का नुकसान

सिरमौर : राजगढ़ क्षेत्र में एक रिहायशी मकान में आगजनी से लाखों का नुकसान

by Dainik Janvarta
0 comment

राजगढ़ में रिहायशी मकान जलकर राख, लाखों की नकदी और सामान भी खाक

दैनिक जनवार्ता न्यूज

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में अग्निकांड में एक रिहायशी मकान जलकर राख हो गया। इससे मकान मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग की घटना उस समय पेश आई जब घर पर कोई नहीं था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राजस्व विभाग के अधिकारी मौके का मुआयना कर चुके हैं और पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक राजगढ़ की ग्राम पंचायत दाहन के सवाणा में जबर सिंह के घर में आग लगने की घटना सामने आई है।

इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का आंकलन किया गया है। जबर सिंह के चार कमरों और एक बरामदे वाले मकान में सोमवार सुबह आग लगी। मकान से आग की लपटें और धुआं देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों नेआग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान दो कमरे और उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। जबकि दूसरे कमरों को भी आंशिक क्षति पहुंची है।

कमरे के अंदर रखी डेढ़ लाख रूपए की नकदी, डबल बेड, सोने की अंगूठी, रजाई, कंबल, गद्दे, अलमारियां इत्यादि सामान जलकर राख हो गया। मकान की कीमत राजस्व विभाग ने चार लाख रूपए आंकी है।

जबर सिंह ने बताया कि पिछली शाम वह अपनी पत्नी सहित रिश्तेदारी में गए हुए थे और उनके दो बच्चे अपने चाचा के घर गए हुए थे। घर पर ताला लगा हुआ था।

उधर, डीएसपी अरुण मोदी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.