दिल्ली में सबसे कम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड
दैनिक जनवार्ता न्यूज
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज सोमवार सुबह भी कड़ाके की ठंड जारी रही और मौसम का सबसे कम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत मौसम से 4 डिग्री कम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन शीतलहर से कोई राहत नहीं मिलेगी। विभाग ने कोहरे को लेकर मंगलवार और बुधवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का सितम जारी है। दिल्ली एनसीआर में आज सोमवार को कड़ाके की ठंड के साथ सुबह वातावरण मे कोहरे की चादर नजर आई।
