चीन से लौटते ही मालदीव के राष्ट्रपति मोइज्जू ने दिखाए तेवर, 15 मार्च से पहले मालदीव से अपनी सेना हटाए भारत।
————————————————————–
दैनिक जनवार्ता न्यूज
ऋतु त्रिपाठी
नई दिल्ली। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू ने एक बार फिर भारत को लेकर अपने तेवर दिखाए हैं। चीन यात्रा से वापिस आते ही मोइज्जू ने कहा है कि भारत 15 मार्च से पहले मालदीव से अपनी सैनिकों को हटा ले। इस से पहले उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा था कि हमें बलि करने का लाइसेंस किसी के पास नहीं है। बता दें कि बीते कई वर्षों से मालदीव में भारतीय सेना की एक छोटी टुकड़ी तैनात है। समुद्री सुरक्षा और आपदा राहत कार्यों में मदद के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी को मालदीव में तैनात किया गया था। पिछले वर्ष नवंबर में मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि उनके देश को उम्मीद है कि भारत लोगों की लोकतांत्रिक इच्छा का सम्मान करेगा। मालदीव के राष्ट्रपति शनिवार को चीन की पांच दिवसीय यात्रा से स्वदेश लौटे थे और लौटते ही भारत के प्रति उन्होंने अपने तेवर दिखाए।
Breaking News : चीन यात्रा से लौटते ही मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू ने दिखाए तेवर, भारतीय सेना हटाने को कहा।
14
