महाराष्ट्र में मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, कहा कि खत्म कर रहा हूं 55 साल का पारिवारिक रिश्ता।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता न्यूज
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी त्याग दी है। त्यागपत्र के बाद वो एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए हैं। मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि मेरी राजनीतिक यात्रा के महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हो गया है।
मैंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लिखा पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मिलिंद देवड़ा आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर दोपहर 1:30 बजे पहुँचे और शिवसेना का दामन थाम लिया।
