Home देश/विदेश Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु का उद्घाटन

Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु का उद्घाटन

by Dainik Janvarta
0 comment

मुंबई से नवी मुंबई अब 20 मिनट दूर, पीएम मोदी ने समुद्र पर देश के सबसे लंबे पूल का उद्घाटन किया।
————————————————————-
दैनिक जनवार्ता न्यूज
महाराष्ट्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को नवी मुंबई में अटल बिहारी वाजपई सेवारी – न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने वर्ष 2016 में इस पुल का शिलान्यास किया था। अटल सेतु का निर्माण 17,840 करोड़ रूपए से ज्यादा की लागत से किया गया है। ये पुल लगभग 21.8 किलोमीटर लम्बा और 6 लेन वाला 16.5 किलोमीटर लम्बा समुद्र के ऊपर और करीब 5.5 किलोमीटर जमीन पर बना है। ये देश का सबसे लम्बा पूल है। ये मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और नवी मुंबई एयरपोर्ट को आपस में जोड़ेगा। मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा में लगने वाले समय को कभी कम करेगा। अटल सेतु आज से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि मैं छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन करता हूं और भारत के लोगों को एमटीएचएल प्रदान करता हूं। यह एक ऐतिहासिक दिन है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.