जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत लुधियाना ने किया सराहनीय कार्य। युवाओं की खेल प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से पहाड़ काटकर तैयार किया खेल का मैदान।
————————————————————–
दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर)। जिला के उप मंडल संगड़ाह की ग्राम पंचायत लुधियाना ने एक ऐसा खेल का मैदान तैयार किया है, जिसकी क्षेत्र में काफी चर्चा है। पंचायत ने अलग अलग योजनाओं के तहत 30 लाख रुपए खर्च कर इस मैदान को तैयार किया है। इस मैदान से न केवल संबंधित पंचायत बल्कि आसपास की कई पंचायतों के सैंकड़ो युवाओं को भी लाभ मिलेगा। विदित रहे कि विधानसभा क्षेत्र रेणुकाजी की ग्राम पंचायत लुधियाना में कोई भी खेल मैदान नहीं था, जिससे ग्रामीण युवाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लिहाजा पंचायत ने अपने क्षेत्र में खेल का मैदान विकसित करने की योजना बनाई और पहाड़ी क्षेत्र को काटकर कई महीनों के अथक प्रयास से एक मैदान तैयार किया।
बहरहाल, अब इस खेल के मैदान में खेलेगा युवा तो नशे से दूर रहेगा युवा थीम पर 14 से 20 जनवरी तक क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
सिरमौर : ग्राम पंचायत लुधियाना के अथक प्रयास हुए सार्थक, पहाड़ काटकर बनाया युवाओं के लिए खेल का मैदान।
22
