दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर)। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) और उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर के विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत पीपली वाला में प्रधान पद और विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत बर्मा पापड़ी में वार्ड सदस्य के अचानक हुए रिक्त पदों को भरने के लिए इन ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का संशोधन किया जाना है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर के खंड विकास अधिकारी पांवटा साहिब और नाहन को इन पंचायती राज संस्थाओं की निर्वाचक नामावली के लिए दावे और आक्षेप प्राप्त करने के लिए पुनः निरीक्षण अधिकारी की नियुक्ति की गई है। बताया गया है कि ग्राम पंचायतों में निर्वाचन नामावली का प्रारूप 11 जनवरी को प्रकाशित किया जाएगा। पुनः निरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष दावे और आपत्तियों को दाखिल करने की अवधि 12 से 17 जनवरी तक रहेगी। पुनरीक्षण प्राधिकारी द्वारा दावे और शिकायतों का निपटारा 20 जनवरी तक किया जाएगा। इसके अलावा अपीलीय प्राधिकारी के सामने 24 जनवरी से अपील दायर की जा सकती है तथा 29 जनवरी से अपीलीय प्राधिकारी द्वारा अपील का निपटान किया जाएगा जबकि 31 जनवरी को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
सिरमौर : ग्राम पंचायत बर्मा पापड़ी और पीपली वाला की मतदाता सूचियों का होगा संशोधन- सुमित खिमटा।
46
