दिल्ली में महसूस किये गये भूकंप के झटके, दिल्ली एनसीआर में देर तक कांपी धरती।
————————————————————————-
दैनिक जनवार्ता न्यूज
दिल्ली (NCR)। आज वीरवार को दिल्ली एनसीआर और पंजाब सहित चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के ये झटके देर तक महसूस किये गये। जैसे ही भूंकप आया लोग अपने घरों और ऑफिस से बाहर निकलने लगे। हालांकि किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद में बताया जा रहा है और हिन्दूकुश क्षेत्र में रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.2 रही। भारतीय समयानुसार दोपहर 2:50 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। पकिस्तान में भी तेज झटके महसूस किए जाने का समाचार मिला है।
दिल्ली (NCR) : दिल्ली एनसीआर में भूकंप से कांपी धरती, लोग घरों और दफ्तरों से निकले बाहर।
13
