Home देश/विदेश बड़ी खबर : पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी भी 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होंगे शामिल।

बड़ी खबर : पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी भी 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होंगे शामिल।

by Dainik Janvarta
0 comment

22 जनवरी को लाल कृष्ण आडवाणी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में होंगे शामिल।
————————————————————-
दैनिक जनवार्ता न्यूज
ऋतु त्रिपाठी
नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी 22 जनवरी को अयोध्या में रहेंगे और समारोह में शामिल होंगे। आरएसएस नेता कृष्ण गोपाल, राम लाल और आलोक कुमार ने बुधवार को अडवाणी को उनके घर जाकर राम मन्दिर के उद्घाटन समारोह का न्योता दिया है। लालकृष्ण आडवाणी को समारोह के दौरान सभी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस बीच अडवाणी ने कहा कि बड़े सौभाग्य की बात है कि ऐसे भव्य प्रसंग पर प्रत्यक्ष उपस्थिति का अवसर मिला है। श्री राम मन्दिर पूजा की दृष्टि से अपने आराध्य का केवल मन्दिर ही नहीं है, बल्कि इस देश की पवित्रता और मर्यादा की स्थापना का प्रतीक भी है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.