राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत फिटनेस डे के अवसर पर बिरला में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित।
————————————————————————————————————————
दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के श्री रेणुकाजी उप मंडल के तहत आने वाले आदर्श नव युवक मंडल कलयाड़ी बिरला ददाहू ने फिटनेस डे वर्कशॉप का आयोजन किया। इसमें नेहरू युवा केन्द्र नाहन के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत 1600 मीटर लंबी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।

आदर्श नवयुवक मंडल के सदस्य प्रतियोगिता के दौरान।
इस प्रतियोगिता में स्थानीय युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। 1600 मीटर लंबी दौड़ प्रतियोगिता में जतिन ने पहला, अमित ने दूसरा और सचिन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
