हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लागू होंगे नए नियम। विद्यार्थियों को रहना होगा पूर्णतया अनुशासन में।
————————————————————————————————————————
दैनिक जनवार्ता न्यूज
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए कुछ नियमों में परिवर्तन किए गए हैं। नए शैक्षणिक सत्र से प्रदेश सरकार ने इन सख्त नियमों को लागू करने का निर्णय लिया है।
क्या हैं नए नियम
नए नियमों के मुताबिक अब विद्यार्थियों को पूर्णतया अनुशासन में रहकर वर्दी में ही आना होगा। छात्राएं घुटनों से ऊपर तक की स्कर्ट नहीं पहन सकेंगी। घुटने से नीचे तक की स्कर्ट और सूट ही पहनना होगा। इसके अलावा कमीज भी कमर से नीचे तक पहनना होगा। दो चोटी बनाना भी अनिवार्य होगा। इसके साथ ही छात्र और छात्राएं बालों में जैल नहीं लगा सकते।
छात्रों को शरीर पर टैटू और छात्राओं को नेल पॉलिश लगाने पर भी रोक लगाई गई है। शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक और उच्च शिक्षा निदेशकों को इन उपरोक्त नियमों को नए सत्र से लागू करने के लिए पत्र भेज दिए गए हैं। पहली से बारहवीं कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नए सत्र से इन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
HP News : प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए बने नए सख्त नियम, करना होगा पालन।
33
