राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास में आयोजित हुआ वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह। पूर्व विधायक रहे मुख्यातिथि।
————————————————————————————————————————
दैनिक जनवार्ता न्यूज
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में पांवटा साहिब के पूर्व विधायक एवम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थी कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें पंजाबी भांगड़ा, गिद्धा, हिमाचली नाटी, देशभक्ति गीत और अन्य कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। मुख्यातिथि पूर्व विधायक किरनेश जंग ने विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने अध्यापकों को संदेश दिया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित करें, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
इस अवसर पर एसएमसी प्रधान मान सिंह, रंजीत सिंह, तारा चंद, इरफान अली, शेर सिंह, उषा देवी, प्रदीप चौहान, बाबूराम सहित विद्यालय के अध्यापक और अभिभावक भी मौजूद रहे।
सिरमौर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास में आयोजित हुआ वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह।
31
