हिमाचल प्रदेश स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण का इंजीनियर।
————————————————————————————————————————
दैनिक जनवार्ता न्यूज
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एनएचएआई विभाग के एक अभियंता को 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। उक्त अभियंता ने ये रकम किसी काम के एवज में मांगी थी। इसके बाद इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग में की गई। शिकायत मिलने के तुरंत बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और बुधवार सुबह उक्त अभियंता को 50,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। बहरहाल, अभियंता के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि उक्त अभियंता के खिलाफ शिकायत मिली थी। उसे 50,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
कुल्लू : 50,000 रुपए की रिश्वत लेते एनएचएआई का अभियंता रंगे हाथों गिरफ्तार। स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई जारी।
34
