Home राज्य HP News : जिला सिरमौर की बेटी ऋतु नेगी को मिला अर्जुन अवार्ड, जिला सहित पूरे प्रदेश में खुशी की लहर।

HP News : जिला सिरमौर की बेटी ऋतु नेगी को मिला अर्जुन अवार्ड, जिला सहित पूरे प्रदेश में खुशी की लहर।

by Dainik Janvarta
0 comment

जिला सिरमौर की बेटी ऋतु नेगी को मिला अर्जुन पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित।
————————————————————————————————————————

दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की बेटी भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान ऋतु नेगी को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया है। इससे सिरमौर जिला सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। आज मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित अवार्ड समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इनमें ऋतु नेगी भी शामिल है।
इस मौके पर ऋतु सहित 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विदित रहे कि 21 वर्षों के लंबे अरसे के बाद ऋतु नेगी की बदौलत देश का दूसरा सबसे बड़ा खेल पुरस्कार सिरमौर जिला के हिस्से में आया है।
हाल ही में ऋतु के नेतृत्व में एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। सिरमौर की बेटी को इतना बड़ा पुरस्कार मिलने पर सोशल मीडिया पर भी ऋतु नेगी को बधाई दी जा रही है। वहीं, करीबी लोग व्यक्तिगत रूप से भी बधाइयां दे रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी ऋतु नेगी की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं। ऋतु नेगी अर्जुन अवार्ड हासिल करने वाली सिरमौर की तीसरी खिलाड़ी हैं। इससे पूर्व भारतीय महिला कबड्डी टीम की पूर्व कप्तान सीता गोसाईं और अंतर्राष्ट्रीय शूटर समरेश जंग चौधरी को वर्ष 2002 में अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया था।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.