मोहम्मद शम्मी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से किया गया सम्मानित।
————————————————————————————————————————
दैनिक जनवार्ता न्यूज
ऋतु त्रिपाठी
नई दिल्ली। भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरुस्कारों से सम्मानित किया। इसी कड़ी में क्रिकेटर मोहम्मद शम्मी राष्ट्रपति भवन पहुँचे, जहाँ तालियों से उनका स्वागत किया गया। सबसे बड़ा सम्मान खेल रत्न अवार्ड बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज को मिला है, जबकि स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शम्मी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मोहम्मद शम्मी के अलावा अन्य 26 खिलाड़ियों को भी अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
राष्ट्रीय समाचार : क्रिकेट स्टार मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित। राष्ट्रपति भवन में हुआ भव्य आयोजन।
