Home देश/विदेश ब्रेकिंग न्यूज : दिल्ली में गहराया पेयजल संकट, यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने से आई समस्या।

ब्रेकिंग न्यूज : दिल्ली में गहराया पेयजल संकट, यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने से आई समस्या।

by Dainik Janvarta
0 comment

दिल्ली न्यूज : यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने से दिल्ली में छाया जल संकट। दो संयंत्रों पर पड़ रहा प्रतिकूल असर, जलापूर्ति प्रभावित।
————————————————————————————————————————
दैनिक जनवार्ता न्यूज
नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड के दो जल शोधक संयंत्र पूरी क्षमता से न चल पाने के कारण दिल्ली में जल संकट पैदा हो गया है। बताया जा रहा है कि यमुना नदी में एक बार फिर अमोनिया के स्तर में वृद्धि हुई है, जिससे जल शोधक संयंत्र चलने बंद हो गए हैं। इससे नई दिल्ली और 30 फीसदी दिल्ली के अन्य हिस्सों में सोमवार शाम से फिलहाल पेयजल आपूर्ति होनी शुरू हो गई है, लेकिन आगामी कई दिनों तक इन क्षेत्रों में पेयजल संकट बना रहेगा।
जानकारी के मुताबिक हरियाणा के शहरों से यमुना नदी में अधिक कचरा छोड़ा जा रहा है। इससे वजीराबाद स्थित बैराज में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है। लिहाजा दिल्ली जल बोर्ड ने इस समस्या पर काबू पाने के लिए हरियाणा के अधिकारियों से संपर्क बनाया है।
उपरोक्त दोनों संयंत्रों से नई दिल्ली के सभी क्षेत्रों के अलावा उत्तरी दिल्ली की सिविल लाइंस, कमला नगर, हिंदू राव अस्पताल, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, शक्ति नगर, बुराड़ी, जहांगीरपुरी और मध्य दिल्ली के पहाड़गंज, राजेंद्र नगर, करोल बाग, बलजीत नगर, पटेल नगर, इंद्रपुरी, रामलीला मैदान, प्रेमनगर, सुभाष पार्क, दिल्ली गेट क्षेत्र में पेयजलापूर्ति की जाती है। फिलहाल उक्त क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। दिल्ली जल बोर्ड ने हरियाणा के सिंचाई विभाग के अधिकारियों से सहयोग की मांग करते हुए कहा है कि वह शीघ्र यमुना नदी में रासायनिक कचरा डालने से रोकने के लिए कारगर कदम उठाएं।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.