Advertisement

सिरमौर : नाहन के दशमेश रोटी बैंक ने 50 जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया एक माह का राशन।

जिला मुख्यालय नाहन के दशमेश रोटी बैंक ने 50 परिवारों को बांटा एक महीने का राशन।
————————————————————————————————————————
दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में दशमेश रोटी बैंक ने रविवार को जरूरतमंद परिवारों को एक महीने का राशन और लोहड़ी का सामान बांटा। दशमेश रोटी बैंक के संस्थापक सरबजीत सिंह ने बताया कि विधवा, दिव्यांग और कुपोषण के शिकार बच्चों समेत जरूरतमंद लगभग 50 परिवारों को महीने भर का राशन दिया गया, जिसमें आटा, चावल, दालें, रिफाइंड, नमक, तेल और लोहड़ी के त्योहार का सामान उपलब्ध करवाया गया।