Advertisement

लखनऊ : 15 जनवरी को कांग्रेस नेता जायेंगे अयोध्या, राम लला के करेंगे दर्शन।

15 जनवरी को राम मन्दिर में दर्शन करेगे कांग्रेस के नेता, अयोध्या जाने का किया ऐलान।
——————————————————————————–
—————————————-
दैनिक जनवार्ता न्यूज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से शुरू होकर कांग्रेस की यूपी जोड़ों यात्रा शनिवार को लखनऊ में समाप्त हुई। जहाँ पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत पूर्व सांसद, विधायक और कई बड़े नेता शामिल हुए। इस बीच कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या जाने की भी योजना बनाई।
बैठक में तय हुआ कि यूपी कांग्रेस के नेता 15 जनवरी को अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। यूपी के प्रभारी अविनाश पांडे के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कुछ नेता अयोध्या जायेंगे। खरमास खत्म होने पर ये सभी नेता 15 जनवरी को रामलला के दर्शन करेंगे।