Advertisement

Breaking News : भोपाल के निजी बालिका गृह से 26 लड़कियां गायब, मामला दर्ज छानबीन शुरू।

भोपाल में अवैध रूप से चल रहे बालिका गृह से 26 लड़कियां गायब, शिवराज ने शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
——————————————————————————–
दैनिक जनवार्ता न्यूज
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अवैध रूप से चल रहे बालिका गृह से 26 बच्चियों के गायब होने का मामला सामने आया है। उक्त मामले के प्रकाश में आने से बालिका गृह में हड़कंप मच गया। बहरहाल, मामले की गंभीरता को देखते हुए बिना अनुमति के बालिका गृह चलाने के लिए पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। ये बच्चियां झारखंड, गुजरात, रायसेन, राजस्थान, छिंदवाड़ा, बालाघाट की रहने वाली थी। राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा को पत्र भी लिखा है। भोपाल थाना क्षेत्र में ये अवैध बालिका गृह चलाया जा रहा था। भोपाल में एक निजी एनजीओ के छात्रावास से बच्चियां गायब होने के बाद यह विवाद शुरू हुआ। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने भोपाल के बाहरी इलाके परवलिया में चल रहे आँचल बालिका छात्रावास का दौरा किया। उन्होंने रजिस्टर की जांच पड़ताल की तो पाया कि उसमें 68 लड़कियों की सूची दर्ज थी, लेकिन उनमें से 26 लड़कियां गायब थी। जब बालिका गृह के संचालक अनिल मैथ्यू से गायब बच्चियों के बारे मे पूछताछ की गयी तो वो संतोषजनक ज़वाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस की सूचित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।