दैनिक जनवार्ता न्यूज
शिमला। बाहरी राज्यों के 100 से ज्यादा युवाओं के हिमाचल प्रदेश के विभिन्न डाकघरों में फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। सीबीआई की जांच में इस बात का भांडाभोड हुआ है।
जानकारी के मुताबिक हिमाचल डाक विभाग में फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी पाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि फर्जी प्रमाणपत्र का पता लगने के बाद डाक विभाग भी हरकत में आया। इसके बाद विभाग ने अपने स्तर पर जांच की और सभी आरोपियों को नौकरी से निकाल दिया है।
HP News : हिमाचल डाक विभाग में बाहरी राज्यों के 100 युवाओं ने फर्जी दस्तावेजों से हासिल की नौकरी।
33
