Home राज्य सिरमौर : पांवटा साहिब की इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की फिर से होगी नीलामी।

सिरमौर : पांवटा साहिब की इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की फिर से होगी नीलामी।

by Dainik Janvarta
0 comment

बहुचर्चित 4300 करोड़ के घोटाले में फंसी इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की फिर से होगी नीलामी।
——————————————————————————–
दैनिक जनवार्ता न्यूज
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिले के बहुचर्चित 4300 करोड़ रुपये के कर और बैंक कर्ज घोटाले में फंसी इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की फिर से नीलामी होगी। इससे पूर्व भी पांच बार उक्त कंपनी की नीलामी हो चुकी है।
बहरहाल, ये छठा अवसर होगा जब इंडियन टेक्नोमैक की नीलामी होगी। राज्य कर एवम आबकारी विभाग की ओर से आगामी 27 फरवरी को सुबह 11:30 बजे नीलामी की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी, जो शाम तक चलेगी। इस बार विभाग कंपनी के भवन, शेड, मशीनरी और प्लांट की नीलामी 52,25,48,200 रूपए में करेगा। लिहाजा बोलीदाता को 26 फरवरी तक नीलामी फॉर्म जमा करवाना होगा।
राज्य कर एवं आबकारी विभाग के संयुक्त प्राधिकृत अधिकारी जीडी ठाकुर ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों पर उक्त कंपनी की नीलामी के लिए 27 फरवरी का दिन निर्धारित किया गया है। इससे संबंधित सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.