Home देश/विदेश Breaking News : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अलका लांबा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने सौंपी महिला विंग की कमान।

Breaking News : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अलका लांबा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने सौंपी महिला विंग की कमान।

by Dainik Janvarta
0 comment

अल्का लांबा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जिग्नेश मेवानी स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल।
——————————————————————————–
दैनिक जनवार्ता न्यूज
ऋतु त्रिपाठी
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अन्य राजनीतिक दलों की तरह कांग्रेस भी तैयारियों में जुट गयी है। इसी के चलते कांग्रेस में महिला विंग और छात्र संगठन के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। बहरहाल, कांग्रेस पार्टी ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी दिल्ली की तेजतर्रार नेता अल्का लांबा को सौंपी है, जबकि वरुण चौधरी को एनएसयूआई का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पार्टी में क्लस्टर आधारित स्क्रीनिंग कमेटी भी बनाई है। अल्का लांबा का राजनीतिक सफर वर्ष 1994 में शुरू हुआ था। उन्हें छात्र संगठन में संयोजक का पद मिला था। इसके बाद अल्का लांबा को एनएसयूआई का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.