Home राज्य सिरमौर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालाअंब में मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, नवाजे गए मेधावी छात्र।

सिरमौर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालाअंब में मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, नवाजे गए मेधावी छात्र।

by Dainik Janvarta
0 comment

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया वार्षिकोत्सव। नवाजे गए मेधावी विद्यार्थी।
————————————————————————————————————————
दैनिक जनवार्ता न्यूज
कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालाअंब में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में कालाअंब के जाने माने उद्यमी मनोज गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय की छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जन समूह का भरपूर मनोरंजन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य चमन लाल ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही मुख्यातिथि और अन्य मेहमानों का स्वागत किया। इसके अलावा मुख्यातिथि उद्यमी मनोज गर्ग ने मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान रेखा चौधरी, सुभाष चौधरी, मामराज चौधरी, यूसुफ, पूर्व एसएमसी प्रधान दर्शन लाल, सोमनाथ भाटिया, अरुण कुमार, फकीर चंद सहित सभी अध्यापक और अभिभावक भी मौजूद रहे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.