औद्योगिक क्षेत्र मोगीनंद की वी गार्ड इंडस्ट्रीज लि. ने रावमा विद्यालय मोगीनंद में बनवाए आधुनिक शौचालय। 600 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ।
———————————————————————————————————————————————
दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के नामी गिरामी उद्योग वी गार्ड इंडस्ट्रीज लि. ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद में आधुनिक शौचालयों का निर्माण करवाया है। आधुनिक तकनीक से बने इन शौचालयों में सारी सुविधा मुहैया कराई गई है। विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए उक्त कंपनी प्रबंधन ने सीएसआर फंड से चार खंडों में 21 शौचालय बनवाए हैं। इससे पूर्व भी उक्त कंपनी ने विद्यालय में एक कमरा बनवाकर दिया था। वी गार्ड इंडस्ट्रीज लि. के मुख्य प्रभारी एसएस मेहता ने बताया कि मोगीनंद विद्यालय में बने पुराने शौचालय विद्यार्थियों की संख्या के लिहाज से नाकाफी थे। लिहाजा स्कूल प्रबंधन की सहमति से छात्र और छात्राओं के लिए अलग अलग 21 आधुनिक शौचालयों का निर्माण करवा कर विद्यालय प्रशासन को सौंप दिए गए हैं।
मोगीनंद स्कूल की प्रधानाचार्या शिभा खन्ना, एसएमसी प्रधान फरजाना, नरेश, संजय, शालू सहित सभी अध्यापकों ने इस कार्य के लिए कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है।
सिरमौर : औद्योगिक क्षेत्र मोगीनंद की वी गार्ड इंडस्ट्रीज लि.ने मोगीनंद रावमा में बनवाए नए शौचालय, 600 विद्यार्थी लाभान्वित।
