आम आदमी पार्टी के मुख्यालय जुटे कार्यकर्ता, मुख्यमन्त्री केजरीवाल के गिरफ्तार होने की आशंका।
————————————————————————————————————————
दैनिक जनवार्ता न्यूज
ऋतु त्रिपाठी
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को आज ईडी गिरफ्तार कर सकती है। ये खुद आम आदमी पार्टी के नेता दावा कर रहे हैं। बता दें कि शराब घोटाले में ईडी केजरीवाल को 3 समन भेज चुकी है, जबकि मुख्यमंत्री केजरीवाल अभी तक ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। हालांकि केजरीवाल ने ईडी को हर बार लिखित ज़वाब भेजा है और जांच में सहयोग करने की बात कही है। मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को देखते हुए आज सुबह से ही आप मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार केजरीवाल की गिरफ्तारी अफवाह के अलावा कुछ नहीं है। आज ऐसी कोई योजना नहीं है। जबकि आप नेताओं का कहना है कि ईडी आज अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर ये दावा किया है।
Breaking News : आप पार्टी के मुख्यालय जुटे कार्यकर्ता, केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका।
