Home राज्य सिरमौर : शारीरिक शिक्षक संघ माजरा ब्लॉक का प्रधान धर्मेंद्र चौधरी को चुना गया, महासचिव की कमान तारा चंद को सौंपी गई।

सिरमौर : शारीरिक शिक्षक संघ माजरा ब्लॉक का प्रधान धर्मेंद्र चौधरी को चुना गया, महासचिव की कमान तारा चंद को सौंपी गई।

by Dainik Janvarta
0 comment

शारीरिक शिक्षक संघ माजरा ब्लॉक के धर्मेंद्र चौधरी प्रधान ताराचंद महासचिव बने।
————————————————————————————————————————
दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर)। शारीरिक शिक्षक संघ माजरा ब्लॉक की बैठक ब्लॉक प्रभारी रामकिशन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में प्रधान पद के लिए धर्मेंद्र चौधरी को सर्वसम्मति से चुना गया। तारा चंद को महासचिव पद पर नियुक्त किया गया। मुख्य सालाहकार रामकिशन और जिला प्रतिनिधि कुलवंत सिंह, त्रिसला देवी, विजय को नियुक्त किया गया। इसके अलावा जसपाल को कोषाअध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त प्रधान धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे मेहनत और लगन से निभाएंगे और पद की गरिमा बनाए रखेंगे। शारीरिक शिक्षा और खेलों से संबधित कोई भी समस्या होगी तो विभाग, सरकार और जिला प्रशासन के समक्ष रखकर शीघ्र हल करने का प्रयास किया जाएगा। माजरा ब्लॉक शारीरिक शिक्षक संघ ने सरकार से मांग की है कि मिडिल स्कूलो में 100 बच्चों की संख्या की शर्त हटाई जाए और शारीरिक शिक्षक के पदों को डाइंग कैडर में न डाला जाये। सभी जिलों में एडीपीओ के पद पर स्थायी नियुक्ति दी जाए, ताकि वर्षभर खेल गतिविधियां सही प्रकार से संचलित हो सकें। इसके अलावा नए स्तरोन्नत वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में डीपीई के पद सृजित किए जाएं। शिक्षक संघ माजरा इन समस्यायों से शिक्षा विभाग, शिक्षामंत्री और खेलमंत्री को शीघ्र अवगत कराएगा।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.