Home राज्य सिरमौर : जनपद के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में हड़ताल से थमे ट्रकों के पहिए, हिट एंड रन कानून का विरोध।

सिरमौर : जनपद के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में हड़ताल से थमे ट्रकों के पहिए, हिट एंड रन कानून का विरोध।

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता न्यूज
कालाअंब (सिरमौर)। ऑल इंडिया ट्रक चालक संगठन के आह्वान पर सोमवार एक जनवरी को औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के ट्रक चालकों ने पहिया जाम कर दिया। हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक चालकों ने हड़ताल शुरू कर दी है। इससे औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लगभग 500 ट्रकों की आवाजाही रुक गई है। हड़ताल के मद्देनजर अधिकांश ट्रक चालक अपने वाहनों को लेकर घर की ओर निकल गए हैं। कालाअंब क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों में मंजीत सिंह, बख्शीश सिंह, नवतेज सिंह, सुभाष चंद और परमीत सिंह ने बताया कि नए हिट एंड रन कानून के विरोध में ऑल इंडिया ट्रक चालक संगठन के आह्वान पर क्षेत्र के 80 फीसदी ट्रक संचालकों ने सोमवार सुबह से ही हड़ताल शुरू कर दी है। 20 फीसदी गाडियां पहले से ही बाहरी राज्यों में गई हुई हैं। कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में जो बाहरी राज्यों की गाडियां कच्चा माल लेकर आई थी, फिलहाल उनकी ही वापसी हुई है। स्थानीय ट्रकों के पहिए पूरी तरह से जाम हैं। उन्होंने बताया कि ये हड़ताल का पहला दिन है। हड़ताल कब तक जारी रहेगी इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। लिहाजा, क्षेत्र में छोटी बड़ी लगभग 500 गाड़ियों की आवाजाही रुक गई है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.