दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर)। स्वर्ण जयंती उत्कृष्ठ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा में सड़क सुरक्षा क्लब के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कनिष्ठ वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में शबनम प्रथम, ऐशा द्वितीय और ऋतिक तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में रोहन ने पहला, रागिनी ने दूसरा और दीपिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में ब्यूटी यादव ने प्रथम, यशिका ने द्वितीय, खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में चंचल पहले, रागिनी दूसरे और आरुषि तीसरे स्थान पर रही।
वरिष्ठ वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में सानिया प्रथम, अनीश रावत द्वितीय, आफरीन तृतीय पायदान पर रहे। निबंध लेखन में मीनू, इमराना और सानिया क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। चित्रकला में सानिया रावत पहले, फिरदौस दूसरे, सानिया तीसरे स्थान पर रही, जबकि नारा लेखन में आसमा पहले, सोबिया दूसरे और शिवानी तीसरे स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप हाउस ने पहला, वीर शिवाजी हाउस ने दूसरा और एपीजे अब्दुल कलाम हाउस ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा अनीश रावत और नसरीन को मुख्य लड़का और लड़की के खिताब से नवाजा गया। सभी प्रतिभागी विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य ममता देवी ने पुरुस्कार देकर पुरस्कृत किया और नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक व नोडल अधिकारी सड़क सुरक्षा क्लब तारा चंद, वरिष्ठ प्रवक्ता दिनेश गुलाटी, अरुण गुप्ता, जितेंद्र कौर, आसिफ, कमल कुमार, उरेंद्र कुमार सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
सिरमौर : स्वर्णजयंती उत्कृष्ठ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन।
28
