Home राज्य सिरमौर : नववर्ष के मौके पर 75 हजार श्रद्धालु पहुंचे त्रिलोकपुर, पूजा अर्चना कर मनाया नववर्ष।

सिरमौर : नववर्ष के मौके पर 75 हजार श्रद्धालु पहुंचे त्रिलोकपुर, पूजा अर्चना कर मनाया नववर्ष।

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता न्यूज
कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने नववर्ष का आगाज पूजा अर्चना से किया। स्थानीय लोगों के अलावा पड़ोसी राज्य हरियाणा, उत्तराखंड और पंचकुला से आए लगभग 75 हजार श्रद्धालुओं ने नववर्ष के अवसर पर अपनी अराध्या देवी माता बाला सुंदरी के दर्शन किए और नववर्ष में उन्नति और खुशहाली की मन्नत मांगी। सोमवार सुबह से ही त्रिलोकपुर नगर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया था। दिन के मध्यांतर तक हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन कर लौट चुके थे, जबकि हजारों की संख्या में श्रद्धालु देर शाम तक आते रहे। दूसरी ओर पौड़ी वाला शिव मंदिर में भी भारी संख्या में शिवभक्त पहुंचे और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर न्यास समिति त्रिलोकपुर के प्रभारी विजयपाल सिंह ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर सोमवार को लगभग 75 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका। कड़ाके की ठंड के बावजूद भारी संख्या में श्रद्धालु त्रिलोकपुर पहुंचे और पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास समिति की ओर से श्रद्धालुओं की आमद को देखते हुए पहले ही सारे इंतजाम कर लिए गए थे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.