Home राज्य सिरमौर : प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर पहुंचे 10 हजार श्रद्धालु, नववर्ष की मंगलकामना की।

सिरमौर : प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर पहुंचे 10 हजार श्रद्धालु, नववर्ष की मंगलकामना की।

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में वर्ष के आखिरी दिन रविवार को लगभग 10,000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। हालांकि माता बाला सुंदरी मंदिर में सुबह करीब 11:00 बजे तक कोहरे के कारण श्रद्धालुओं की आमद कम रही, लेकिन अपराह्न 12:00 बजे के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में एकाएक वृद्धि होती गई। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु विशेष रूप से नव वर्ष में खुशहाली और तंदुरुस्ती की मनोकामना लेकर माता के दरबार पहुंचे। कड़कती ठंड में भी श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सभी श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक कतारबद्ध होकर माता के दर्शन किए। मंदिर न्यास समिति त्रिलोकपुर के प्रभारी विजय पाल सिंह ने बताया कि साल 2023 के अंतिम दिन रविवार को लगभग 10,000 श्रद्धालु त्रिलोकपुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हरियाणा क्षेत्र में कोहरा पड़ने की वजह से श्रद्धालु कम संख्या में पहुंचे। इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.