अयोध्या के रेलवे स्टेशन के बाद अयोध्या एयरपोर्ट का भी बदला गया अब नाम।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता न्यूज
ऋतु त्रिपाठी
नई दिल्ली। अयोध्या के रेलवे स्टेशन के बाद अब हवाई अड्डे का नाम भी बदल दिया गया है। इसका नाम बदल कर अब महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम कर दिया गया है। इससे पहले इस हवाई अड्डे को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम इंटरनेशनल हवाई अड्डा कहा जाता था। दूसरी ओर रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या जंक्शन से बदल कर अयोध्या धाम कर दिया गया है।
बता दें कि इस हवाई अड्डे से 11 जनवरी से अहमदाबाद और अयोध्या के बीच हफ्ते में तीन दिन उड़ाने शुरू होंगी। पहले चरण में अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ाने शुरू होने जा रही हैं। 6 जनवरी को पहली उड़ान सुबह 11:55 बजे दिल्ली से होगी। ये फ्लाइट उसी दिन अयोध्या से 1.45 बजे उड़ान भरेगी और 3 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
Breaking News : अयोध्या हवाई अड्डे के नाम में परिवर्तन, इससे पूर्व रेलवे स्टेशन का नाम भी बदला गया।
