Advertisement

Breaking News : भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस की अब शुरू होगी भारत न्याय यात्रा।

भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा होगी। 6200 किलोमीटर यात्रा की कांग्रेस ने की तैयारी।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता न्यूज/DJN
ऋतु त्रिपाठी
नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस भारत न्याय यात्रा निकालने की तैयारी में जुट गयी है। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने ये एक बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब दूसरी यात्रा निकालने की घोषणा की है। कांग्रेस ने इस यात्रा का नाम भारत न्याय यात्रा रखा है, जो कि 14 जनवरी से शुरू की जाएगी और 20 मार्च तक चलेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कांग्रेस की ये यात्रा पहले की भांति पैदल नहीं होगी। मणिपुर से मुंबई तक होने वाली इस यात्रा में कांग्रेस 6200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
ये यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी। इनमें मुख्यतः मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, और महाराष्ट्र राज्य शामिल हैं।