हिमाचल में पर्यटकों का उमड़ा सैलाब। चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश की राजधानी शिमला में पहुंची 25000 से अधिक गाड़ियां।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता न्यूज/DJN
शिमला। राजधानी शिमला में लगातार पर्यटक पहुंच रहे हैं। शिमला में सोमवार को क्रिसमस के मौके पर चौबीस घंटे में 25000 से अधिक गाड़ियां दाखिल हुई हैं। शिमला के रिज मैदान में 40 हजार सैलानियों ने विंटर कार्निवाल में भाग लिया।बता दें कि क्रिसमस और नववर्ष मनाने सैलानी शिमला पहुँच रहे हैं। शिमला के सभी होटल फुल पैक चल रहे हैं। शिमला में चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए तैनात किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक स्टेट बैरियर परवाणू में शुक्रवार से रविवार शाम तक 37 हज़ार वाहनों की आवाजाही हुई है। शिमला-कालका रोड पर सैलानियों का सैलाब नजर आ रहा है। शिमला में संजौली, लक्कड़ बाजार जैसे इलाक़ों में ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखने को मिल रही है।
HP News : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, विंटर कार्निवल का लिया आनंद।
