Advertisement

Sirmaur News : पांवटा साहिब में यूथ कांग्रेस की बैठक संपन्न, शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को जीताने की शपथ।

शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को ही बनाएंगे सांसद-आरिकेश जंग
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
पांवटा साहिब। हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के सचिव अरिकेश जंग ने पत्रकारवार्ता में कहा कि पांवटा साहिब के नौजवान आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जीताने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को चुनकर लोकसभा भेजेंगे।
आज पांवटा स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में यूथ कांग्रेस की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर युवा कांग्रेस सदस्यों को नियुक्त किया जाएगा, ताकि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंच सके।
इनमें कांग्रेस की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना के अतिरिक्त कई योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो गारंटी प्रदेश की जनता को दी है वह भी चरणबद्ध तरीके से पूरी होगी। लोकसभा चुनाव नजदीक हैं, इसलिए हर बूथ पर कांग्रेस का यूथ काम करेगा।
केंद्र की मोदी सरकार देश को बांटने का प्रयास कर रही है, जबकि देश भाईचारे से चलेगा और आगामी लोकसभा चुनाव में भारत का भविष्य तय होगा।