Home देश/विदेश Covid Alert : कोविड जेएन1 पकड़ रहा रफ्तार, देश के सभी राज्यों में अलर्ट।

Covid Alert : कोविड जेएन1 पकड़ रहा रफ्तार, देश के सभी राज्यों में अलर्ट।

by Dainik Janvarta
0 comment

कोरोना के नए वेरियंट जेएन1 का खौफ, देश में रफ्तार पकड़ रहा कोरोना।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4054 तक पहुंच गई है। केरल में एक मरीज की मौत होने की भी खबर है। महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 के पांच मामले सामने आए हैं।
कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमित मरीज देश में लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में देशभर में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 4054 तक पहुंच गया है। एक दिन पहले एक्टिव मामले 3742 रिपोर्ट किए गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में केवल एक मरीज की मौत हुई है। महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के नए सब वैरिएंट- जेएन.1 के पांच मामले सामने आए हैं। सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कुल 628 मामले आए हैं। इसमें संक्रमण मुक्त हुए 315 लोगों की संख्या भी शामिल है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.