Home राज्य Sirmaur News : जिला मुख्यालय नाहन से श्री राम कलश यात्रा पहुंची कालाअंब, क्षेत्रवासियों ने किया स्वागत।

Sirmaur News : जिला मुख्यालय नाहन से श्री राम कलश यात्रा पहुंची कालाअंब, क्षेत्रवासियों ने किया स्वागत।

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन से श्री राम कलश यात्रा दोपहर लगभग 3:30 बजे औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब पहुंची। यहां क्षेत्रवासियों ने जय श्री राम का उद्घोष करते हुए पवित्र कलश के दर्शन किये और स्वागत किया। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को नवनिर्मित श्री राम मंदिर में राम लला की प्राणप्रतिष्ठा के मद्देनजर देश भर में कलश यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को कलश यात्रा नाहन से शुरू होकर औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब पहुंची। इससे पूर्व सैनवाला और मोगीनन्द में भी क्षेत्रवासियों ने इस कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया और जय श्री राम का उद्घोष किया। क्षेत्रवासियों में मीनाक्षी गुप्ता, दीपांशु, विक्की, सोनू, रूप सिंह, योगेश, दीपक, संजय गुप्ता, सोमा देवी, संदीपक तोमर, चेतन ने बताया कि कलश यात्रा के माध्यम से पवित्र कलश के दर्शन करने का अवसर मिला, जोकि सौभाग्य की बात है। इसके लिए सभी क्षेत्रवासी कलश यात्रा आयोजन समिति के आभारी हैं।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.