Home देश/विदेश Delhi News : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि।

Delhi News : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि।

by Dainik Janvarta
0 comment

वाजपेयी की जयंती पर सदैव अटल पहुँच कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
ऋतु त्रिपाठी
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती के अवसर पर आज पूरा देश उनको नमन कर रहा है। आज सुबह राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा के कई नेता उनकी समाधि सदैव अटल पर नमन करने पहुँचे। सभी ने उन्हें याद किया और श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें याद करते हुए लिखा कि अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयन्ती पर देश के सभी परिवारजनों की ओर से मेरा कोटि कोटि नमन। वे जीवन पर्यंत राष्ट्र निर्माण को गति देने में जुटे रहे। माँ भारती के लिए उनका समर्पण और सेवा भाव अमृतकाल में भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
————————————————————
ब्यूरो रिपोर्ट, नई दिल्ली।
Posted by Sanjay Gupta, Dated 25/12/2023

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.