Home राज्य HP News : प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष सहित मंत्री और नाराज विधायक दिल्ली तलब।

HP News : प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष सहित मंत्री और नाराज विधायक दिल्ली तलब।

by Dainik Janvarta
0 comment

मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सहित मंत्री और दोनों नाराज विधायकों को कांग्रेस हाइकमान ने दिल्ली किया तलब।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता न्यूज/DJN
शिमला। हिमाचल सरकार और संगठन को अचानक कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली तलब किया है। हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के दिग्गजों को 27 दिसंबर को दिल्ली दरबार में पेश होने का न्योता दिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों को दिल्ली आने को बोला गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शीतकालीन सत्र खत्म होते ही कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों जुट गई है। इसी के मद्देनजर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने 27 दिसंबर को दिल्ली में अहम बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित मंत्री भी मौजूद रहेंगे। बैठक में सत्ता और संगठन के बीच समन्वय के मामले पर भी चर्चा होगी। इतना ही नहीं नाराज चल रहे कांग्रेस के विधायक राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा को भी इस बैठक में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
साल में दो बार मंत्रिमंडल का विस्तार होने पर इन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। इसलिए नाराजगी दूर करने के लिए इन्हें जिम्मेवारी दी जा सकती है। सनद रहे कि बीते शनिवार देर रात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधायक सुधीर शर्मा के घर जाकर मुलाकात की। इस बैठक के भी कई मायने निकाले जा रहे हैं। दिल्ली में पार्टी रणनीति कमेटी की बैठक होने जा रही है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.