Home राज्य Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नवनियुक्त उपाध्यक्ष विनय कुमार का रेणुकाजी पहुंचने पर भव्य स्वागत।

Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नवनियुक्त उपाध्यक्ष विनय कुमार का रेणुकाजी पहुंचने पर भव्य स्वागत।

by Dainik Janvarta
0 comment

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार का रेणुकाजी में हुआ भव्य स्वागत। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का भी जताया आभार।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता न्यूज/DJN
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नवनियुक्त उपाध्यक्ष विनय कुमार का आज रेणुकाजी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में ताजपोशी के बाद वो पहली बार अपने गृह क्षेत्र रेणुकाजी पहुंचे। रेणुकाजी के प्रवेश द्वार ददाहू में विशाल जनसमूह ने उनका स्वागत किया। उपाध्यक्ष विनय कुमार ने क्षेत्र की जनता का अभिवादन स्वीकार किया और कहा कि ये उपलब्धि पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्राप्त हुई है। पिछले 60 वर्षों के लंबे अरसे के बाद रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र को बड़ा ओहदा मिला है। इसके लिए रेणुकाजी क्षेत्र की जनता बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार रेणुका विधानसभा क्षेत्र से विजयी होकर मुख्यमंत्री बने थे। इसका सारा श्रेय रेणुकाजी क्षेत्र की जनता और कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को जाता है।
उन्होंने रेणुका क्षेत्र के विकास को उनकी प्राथमिकता बताया और। कहा कि एक वर्ष से जो विकास कार्य रुके हुए हैं, उनको अगले माह से शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने इस गरिमा पूर्ण पद पर ताजपोशी के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भी आभार जताया। इस दौरान उन्होंने परिवार सहित भगवान परशुराम और माता रेणुकाजी मंदिर में पूजा अर्चना करके आशीर्वाद प्राप्त किया।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.